फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सबमर्सिबल की फाइलों ढूंढने में जुटा जलकल विभाग

सबमर्सिबल की फाइलों ढूंढने में जुटा जलकल विभाग

Fri, 14 Jul 2017 08:38 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
सबमर्सिबल की फाइलों ढूंढने में जुटा जलकल विभाग
खबर का असर
विज्ञापन

सबमर्सिबल की फाइलें ढूंढने में जुटा जलकल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सबमर्सिबल की संख्या और उनकी रिपेयरिंग में खेल का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को जलकल विभाग के अधिकारियों में हलचल मची रही। विभाग के अधिकारियों ने एक एचपी और 10 एचपी के सभी सबमर्सिबल का लेखाजोखा जुटाना शुरू कर दिया है। साथ ही उनका मौके पर सत्यापन भी कराए जाने की तैयारी हो रही है।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में जलकल विभाग द्वारा सबमर्सिबल की रिपेयरिंग में लाखों के खेल का खुलासा किया था। विभाग की तरफ से महानगर में वन एचपी और दस एचपी के 11,200 सबमर्सिबल लगाए गए हैं। इन सबमर्सिबल का फ्यूज फुंकता है तो फाइलों में मोटर बदला जाता है। विभाग का गोलमाल यहीं तक सीमित नहीं है। बल्कि फाइल बनती है कंपनी के मोटर की, लेकिन डाला जाता है लोकल कंपनी का मोटर। इस पर साल में करीब डेढ़ करोड़ से भी अधिक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

जिस सूचना को जलकल विभाग के अधिकारी नगरायुक्त को देने में आनाकानी कर रहे थे। अब उसे तैयार किया जा रहा है। सबमर्सिबल का रिकार्ड फाइलों में कितना दर्ज है। इसकी सत्यता स्थलीय निरीक्षण कराने के बाद ही साफ होगी। सूत्रों की मानें तो कुछ सबमर्सिबल तो केवल फाइलों में ही लगे हैं। वजह जलकल विभाग में चार-पांच फर्म पार्षद, कर्मचारी और अधिकारियों के सानिध्य में चल रही हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर नगरायुक्त को जलकल विभाग में चल रही धांधली पर शिकंजा कसना है तो गोपनीय जांच कराएं। कुछ पार्षद, भाजपा नेता, अधिकारी और कर्मचारियों के रिश्तेदार और उनसे जुड़े ठेकेदारों की फर्म के कार्यों का सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::::::::::::::
महानगर में वन एचपी और दस एचपी के सभी सबमर्सिबल की सूची तैयार की जा रही है। जेई से मौके पर सत्यापन भी कराया जाएगा। क्योंकि जेई की ही निगरानी में सबमर्सिबल लगवाए जाते हैं। हम भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।
संजीव रामचंद्र, महाप्रबंधक जलकल, नगर निगम
प्रमुख बातें=====
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद टूटी अधिकारियों की नींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed