फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   90 percent students asked when the examination will be held

90 फीसदी विद्यार्थियों ने पूछा कब होंगी परीक्षाएं

Fri, 24 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
90 percent students asked when the examination will be held
90 फीसदी विद्यार्थियों ने पूछा कब होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राओं को परीक्षा की चिंता सता रही है। सीसीएसयू द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर बृहस्पतिवार शाम तक 109 कॉल आई जिनमें से 90 फीसदी छात्र-छात्राओं का एक ही सवाल था कि आखिर परीक्षाएं कब होंगी।
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में 18 मार्च से सीसीएसयू की परीक्षाएं स्थगित हो गई थी। 14 अप्रैल के बाद बढ़े लॉकडाउन के बाद से छात्र-छात्राओं के मन में काफी प्रश्न उत्पन्न हो रहे है। छात्र-छात्राओं को जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए सीसीएसयू के मनोविज्ञान विभाग द्वारा 12 अप्रैल से ऑनलाइन काउंसिलिंग की शुरुआत की गई थी। जिसमें शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी अपनी परेशानी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता जसवाल ने बताया कि दो सप्ताह में विवि द्वारा बनाई गई पांच हेल्पलाइन नंबरों पर 109 कॉल आई हैं। इनमें 90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा कब होगी प्रश्न पूछा। कुछ छात्रों ने परीक्षाएं होगी या ऐसे ही प्रमोट कर दिया जाएगा प्रश्न भी पूछा। कुछ छात्रों को प्रश्न है कि लॉकडाउन खुलते ही दूसरे दिन से तो परीक्षा शुरू नहीं हो जाएंगी। 10 फीसदी कॉल ऐसे लोगों की आ रही हैं जो लॉकडाउन के कारण घर में रहने से तनावग्रस्त हो चुके हैं। उनको बताया जा रहा है कि रोजाना का रूटीन इसी में सेट करें। काउंसलर उनको बता रहे हैं कि तीन मई तक इंतजार करें। परीक्षा को लेकर विवि की वेबसाइट और समाचार पत्रों में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की चिंता का हमें पूरा ध्यान
विवि प्रशासन छात्र-छात्राओं के साथ है। वह घबराएं नहीं। परीक्षाओं का जहां तक सवाल है वह तीन मई को स्पष्ट हो पाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो। शुरुआत में फाइनल ईयर के पेपर कराने पर विचार चल रहा है जिससे उनका रिजल्ट समय से जारी किया जा सके।- प्रो. एनके तनेजा, कुलपति सीसीएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हेल्प लाइन नंबर
सुबह नौ बजे से 11 बजे दोपहर तक - 9897012120
सुबह नौ बजे से 11 बजे दोपहर तक - 8146396208
शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक - 9760951529
शाम चार बजे से शाम छह बजे तक - 8899333777
शाम चार बजे से शाम छह बजे तक - 9568304395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed