फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9 indonesian jamati released from temporary prison

9 इंडोनेशियाई जमाती अस्थाई जेल से रिहा

Thu, 30 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
9 indonesian jamati released from temporary prison
मेरठ। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित अस्थायी जेल से इंडोनेशिया के नौ जमातियों को सजा पूरी होने पर बुधवार को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सरधना कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित मदीना मस्जिद में बीती 21 मार्च को नौ इंडोनेशियाई समेत 11 जमाती पहुंचे थे। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें पहले मस्जिद में क्वारंटीन कराया था। इसके बाद अगली सुबह सुभारती अस्पताल लाया गया। यहां एक जमती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शेष सभी सुभारती में क्वारंटीन हुए। एक माह बाद उनकी क्वारंटीन अवधि समाप्त होने पर सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में शिफ्ट कर दिया। इन सभी नौ इंडोनेशियाई जमातियों इस्तखार, मरसीडी, सुरहमन, इहवानी, जमालुद्दीन, स्वरीफुद्दीन अमीन, इबनु फकरोजी, एल्पाइन मोहम्मद और तायत हिदायत को बुधवार को सजा पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया कि जिन धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी उनमें निर्धारित दिनों की सजा का प्रावधान है। उन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। इसमें केस चलने जैसा कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed