फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9 found in 11 Salavas in Sakuti

सकौती में 11 सलावा में मिले 9 संक्रमित

Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
9 found in 11 Salavas in Sakuti
सकौती में 11 सलावा में मिले 9 संक्रमित
विज्ञापन

- देहात क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना, शुक्रवार को मिले 86 पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/मवाना/माछरा/दौराला/हस्तिनापुर/खरखौदा। देहात क्षेत्र में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मवाना में 38 कोरोना, दौराला में तीन, सरधना में 33, हस्तिनापुर में 11, खरखौदा में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सेंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 101 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर नगर व देहात में जो बुधवार को आरटीपीसीआर जांच के सैंपल भेजे गए थे उनकी जांच में 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमें सबसे अधिक सकौती में 11 व सलावा में 9 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में गांव पहाड़पुर में एक, अस्सा में एक, बहादरपुर में एक, अकबरपुर में दो, बातनौर में एक, खालिदपुर में तीन, रहावती में दो, मुबारिकपुर में एक, तिगरी में एक, प्रताप नगर मेरठ में तीन, गांव भैंसा में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना में आठ, मोहल्ला काबली गेट में तीन, हीरालाल में तीन, मुन्नालाल में दो, तिहाई में तीन, दास टेलर के पास दो सहित क्षेत्र में कुल 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 90 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर मेरठ भेजे गए, जबकि सौ लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। 45 वर्ष तथा उससे ऊपर के 140 लोगों को तथा 18 वर्ष से ऊपर के 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहल्ला काबलीगेट, मुन्नालाल तथा हीरालाल में जाकर होम आइसोलेट 20 लोगों को किट वितरित की तथा उनकी थर्मल स्कैनिंग आदि कर जांच की।
वहीं, सीएचसी माछरा के राजनसिंह भिवानिया ने बताया कि सीएचसी पर 75 लोगों की कोरोना जांच की गई तथा 90 लोगों का टीकाकरण किया गया।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी, पोहल्ली, लावड़ आदि स्थानों पर कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 181 लोगों की जांच की गई। जांच में पोहल्ली से एक, इकलौता से एक, लावड़ से एक संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि घर-घर जांच से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। वहीं, सीएचसी पर 498 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
कॉलोनी को किया सील
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कस्बे की सी ब्लॉक के वार्ड नंबर 13 में 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से कॉलोनी को बाहर के लोगों के लिए सील कर दिया गया है। कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इस दौरान नगर पंचायत के संजय जीनवाल, यशपाल सिंह, सहित अन्य कई कर्मचारी कंटेनमेंट जोन बनाने में लगे रहे। हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर में सीएचसी प्रभारी और खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में एक कैंप लगाया गया जिसमें संदिग्ध लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए। जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान ने गांव को सैनिटाइज कराया।
लतीफपुर के ग्राम प्रधान दिलदार सिंह ने बताया कि गांव के लगभग एक दर्जन से भी अधिक लोगों की संक्रमण, बुखार या अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई है। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया। जिसमें लगभग दो दर्जन संदिग्ध लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि वह ग्रामीणों को लगातार कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सीएचसी की टीम द्वारा 108 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए जिनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट कराकर दवाइयां दी गई हैं।

71 लोगों की कराई एंटीजन जांच
खरखौदा। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सिरोही ने बताया कि 71 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई जिसमें केवल एक व्यक्ति ही संक्रमित मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के अनुसार अब जांच में संक्रमित लोग कम मिल रहे हैं लेकिन बुखार से लोगों की लगातार मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed