फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   88 connections cut in arrears of 15 lakhs, FIR on 19

15 लाख के बकाये में 88 कनेक्शन काटे, 19 पर एफआईआर

Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
88 connections cut in arrears of 15 lakhs, FIR on 19
15 लाख के बकाये में 88 कनेक्शन काटे, 19 पर एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल ने बिजली बिल बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को छापामार कर 19 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं 15 लाख रुपये के बकाये में 88 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।

अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले बिजलीघर क्षेत्रों में तीन एसडीओ की टीम ने अलग-अलग छापामारी की। इसमें कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एन्कलेव और खिर्वा रोड, गंगानगर क्षेत्र के अम्हैड़ा और सैनी, एमईएस सब डिविजन के देदवा और सोफीपुर में छापामारी कर 19 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। विद्युत नगरीय वितरण खंड पंचम के अंतर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर 88 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर करीब 15 लाख रुपये का बकाया बिल चल रहा है। इसके अलावा विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम में 8 स्मार्ट मीटर शंट मिले हैं। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed