फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम के सामने ध्वस्त हुआ सारा सिस्टम

जाम के सामने ध्वस्त हुआ सारा सिस्टम

Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जाम के सामने ध्वस्त हुआ सारा सिस्टम
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैैफिक व्यवस्था को लेकर बनाया गया प्लान पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था की शनिवार को फिर से पोल खुल गई। दिल्ली व हापुड़ रोड पर वन-वे कर दिया गया, लेकिन भारी वाहन को बंद नहीं किया गया। नतीजा शहर में भीषण जाम लगा और जनमानस प्रभावित हुआ। दिल्ली रोड पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। लोग पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घनघनाते रहे, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।
विज्ञापन

शनिवार शाम को मानों कि जाम के आगे पुलिस प्रशासन का सारा सिस्टम ही ध्वस्त हो गया। लोग परेशान होते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। घंटो जाम में फंसे लोगों ने काफी मशक्कत कर खुद ही व्यवस्था बनाई, तब जाकर वह अपने अपने गंतव्य तक पहुंचे। सवाल उठता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जाम से निपटने के लिए पुलिस का प्लान फेल कैसे हो गया।
विज्ञापन


भारी वाहन नहीं रोक सकी पुलिस
कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहन व रोडवेज बस का रूट बदला गया है। इसके बावजूद वनवे हुई रोड पर भारी वाहन दौड़ रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित बेगमपुल, भैसाली अड्डे, केसरगंज, ईदगाह चौराहा, फुटबाल चौराहा, दिल्ली चुंगी, अमर उजाला सेतु पर शनिवार शाम को भीषण जाम लग गया। बाइक तक जाम से नहीं निकल सकीं। बाद में भारी वाहनों को जैसे तैसे कर निकाला गया, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हंगामा भी किया
दिल्ली रोड पर कई जगहों पर लोगों ने जाम से निजात पाने के लिए बैरिकेडिंग तक तोड़ डाली। जहां पर पुलिस ने उनको रोका। लोगों का कहना है कि पुलिस के अधूरे प्लान के चलते कांवड़ यात्रा पर ट्रैफिक की चाल खराब हुई है। लोगों ने हंगामा भी किया। जैसे तैसे कर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों का कहना है कि जाम के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। पांच दिन से शहर जाम से जूझ रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहर में जाम की स्थिति है, इसके बारे में एसएसपी मेरठ से बातचीत की जाएगी। जनमानस को समस्या नहीं होने देंगे। ट्रैफिक पुलिस से स्पष्टीकरण लेंगे। वन-वे हुई रोड पर जाम नहीं लगने देंगे। ट्रैफिक के प्लान में सुधार किया जाएगा। प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर में दिल्ली रोड पर जैसे ही दोपहर को वनवे किया गया तो वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शाम को जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत करते हुए जाम खुलवाया। आधा घंटे में ही यातायात सुचारु करा दिया गया था। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक


अस्थाई बस अड्डों से भी बुरा हाल
मेरठ। सड़क पर अस्थायी बस अड्डे बनने से शहर से बाहर भी जाम की स्थिति बनने लगी है। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डा गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे पर शिफ्ट हो गया। जिसके चलते गढ़ रोड पर रोडवेज बसों से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। वहीं हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक के पास भी जाम के हालात बने रहते हैं।
मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर, व बिजनौर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें पुलिस चौकी गंगानगर से चलनी शुरू हुई तो गंगानगर थाने के पास भी जाम लगना शुरू हो गया। किला परीक्षतगढ़ रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसें यादगार पुर चौकी के पास से चलनी शुरू हुई तो वहां भी स्थिति खराब हो गई। हापुड़, बुलंदशहर के लिए चलने वालीं प्राइवेट बसों से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे पर भी जाम की स्थिति बन रही है। सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चल रही हैं। शहर में सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन एवं अन्य मार्गों पर चलने वाली जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया था, लेकिन सिटी बसें शहर में कई स्थानों पर दौड़ रहीं हैं।


हाईवे पर लगा 15 किमी लंबा जाम
मोदीनगर/मुरादनगर। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ हाईवे शनिवार को वन-वे कर दिया। हाईवे वन-वे होते ही पहले दिन भी आम मुसाफिरों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर करीब 15 किमी लंबा जाम लगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के व्यापक इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से लेकर रात तक यात्री जाम से जूझते रहे। लोग ऑफिस और स्कूल पहुंचने में लेट हो गए। पुलिस ने गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को मोदीनगर-हापुड़ रोड, मुरादनगर में कुशलिया मार्ग, बापूधाम-मननधाम मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद यात्रियों को जाम से निजात नहीं मिली। मोदीनगर एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या अधिक देखते हुए वन-वे किया गया है। कुछ कटों पर बैरिकेडिंग नहीं लगे हैं। जल्द ही बेरिकेडिंग लगा दिए जाएंगे। कटों पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed