{"_id":"5b66165d4f1c1b6e118b7743","slug":"81533417053-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में भी शिक्षक और कर्मचारियों को जाना होगा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी में भी शिक्षक और कर्मचारियों को जाना होगा स्कूल
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी में भी शिक्षक-कर्मचारियों को जाना होगा स्कूल
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में तीन अगस्त से नौ अगस्त तक जो अवकाश घोषित किया गया है, वह सिर्फ विद्यार्थियों के लिए है। जिन माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के आवेदन पत्र तथा शुल्क जमा कर वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य चल रहा है या जिनमें परीक्षा है, उन विद्यालयों या उच्च शिक्षण संस्थानों में संबंधित शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी पर जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में डीएम ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में छह अगस्त से 16 अगस्त तक अखिल भारतीय व्यवसायिक सेमेस्टर परीक्षा के लिए उच्च शिक्षण संस्थान एवं माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के आवेदन पत्र 10 अगस्त तक शुल्क प्राप्त कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने केलिए 16 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। लिहाजा ऐसे विद्यालयों और महाविद्यालयों में जो अखिल भारतीय व्यवसायिक सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, निर्धारित तिथियों में परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही संपन्न होंगी। लिहाजा इन विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा के लिए विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 का शुल्क प्राप्त करने तथा आवेदन पत्र से संबंधित विवरण वेबसाइट पर निर्धारित तिथियों तक अपलोड किए जाने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
25 केंद्रों से व्यक्तिगत फार्म भर सकते हैं विद्यार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की साल 2019 की परीक्षाओं में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन करने के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट केअभ्यर्थियों के लिए पत्राचार द्वारा पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। विकलांग समेत सिर्फ पांच श्रेणियों को छोड़कर पत्राचार द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है।