{"_id":"5b466d814f1c1bad288b6062","slug":"81531342209-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद जाम ने थामी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद जाम ने थामी रफ्तार
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर का जाम भी ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। बुधवार दोपहर को जैसे ही बारिश बंद हुई तो शहर में जाम लग गया। जाम भी ऐसा है कि वाहन चालकों के पसीने छूट गए। कई स्थानों पर पुलिस को भी जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
बारिश बंद होने के बाद दोपहर को कचहरी पुल पर वाहन जाम में फंस गए। बारिश के समय अधिकांश चौराहों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी बारिश से बचने के लिए चौराहों को छोड़ देते हैं। ऐसे में जैसे ही बारिश बंद हुई तो अचानक से ट्रैफिक भी शहर में बढ़ गया। कचहरी पुल से लेकर मेरठ कॉलेज के गेट तक वाहन जाम में फंस गए। ईस्टर्न कचहरी रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा और हापुड़ अड्डा चौराहे पर जाम लग गया। बच्चा पार्क पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। खैरनगर बाजार, छतरी वाला पीर, जिला अस्पताल रोड और घंटाघर पर भी जाम लगा रहा। जिला अस्पताल के सामने एसओ देहलीगेट की जीप ही जाम में फंस गई। रेलवे रोड चौराहे पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।
वहीं, स्कूल की छुट्टी के समय वेस्ट एंड रोड पर भी जाम की समस्या बनी रही। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद कुछ समय के लिए वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगा था। चौराहों पर बारिश से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में चौराहों पर आड़े तिरछे वाहन फंस गये थे।