{"_id":"5af9f8624f1c1bd5408b5608","slug":"81526331490-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी युवाओं को स्टेडियम में मिलेगा खेलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी युवाओं को स्टेडियम में मिलेगा खेलने का मौका
Updated Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दोपहर में भी खिलाड़ियों से भरा रहेगा स्टेडियम
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अब दोपहर को भी खिलाड़ियों की रौनक रहेगी। खेल विभाग ने प्रदेश के सभी 60 से ज्यादा स्टेडियम अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक स्टेडियम के खाली समय का सद्पयोग करने के निर्देश हुए हैं। लखनऊ अपर मुख्य सचिव खेल विभाग ने मामले में सभी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
जिले के युवा खिलाड़ियों को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि 10 मई को लखनऊ में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल विभाग मोहम्मद इफ्तखारुद्दीन ने स्टेडियम में खाली समय के सद्पयोग करने का रास्ता निकाला। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी शैक्षिक संस्थान, खेल संघ सहित अन्य संस्थाएं जो जगह और खेल उपकरणों की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। सभी शैक्षिक संस्थान और संघ अपने बजट का प्रस्ताव लखनऊ निदेशालय भजेंगे। आले हैदर ने कहा निदेशालय से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद संस्थानों से एक साल का कांट्रेक्ट होगा। जिसमें सभी कोच और अधिकारी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रस्ताव पास हुआ तो खेल विभाग के पास जिले में 60 से ज्यादा स्टेडियम से अच्छी खासी इनकम भी बढ़ जायेगी। जिससे प्रदेश के सभी स्टेडियम में हालातों में सुधार होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर खेल विभाग के इस कदम को एक बड़ा कदम बता रहे हैं। उन्होंने बताया खेल मंत्री चेतन चौहान भी स्टेडियम में खाली समय के उपयोग करने के पक्ष में थे।
खास बातें:
- लखनऊ अपर मुख्य सचिव खेल विभाग ने दिये निर्देश, जल्द प्रस्ताव भेजने की तैयारी
- जिले के शैक्षिक संस्थान सहित खेल संघों और अन्य खेल संस्थाएं भेजेंगी शासन को प्रस्ताव