{"_id":"5a91d30b4f1c1bb2208bb16e","slug":"81519506187-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान से विज्ञान और विज्ञान से महान बनते हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान से विज्ञान और विज्ञान से महान बनते हैं बच्चे
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विज्ञान से महान बनते हैं बच्चे’
- बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल का मना वार्षिकोत्सव
मेरठ। विज्ञान बच्चों को महानता का रास्ता दिखाता है वहीं प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद सबसे अच्छा माध्यम है। इसी उद्देश्य को लेकर गुरुनानक नगर स्थित भारती बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव शारदा पैलेस दिल्ली रोड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ अनिल धूपड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया और नरेश परुथी ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनिल धूपड़ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ज्ञान से विज्ञान आता है और विज्ञान से बच्चे महान बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान ऊषा चावला, किशन चावला ने अतिथियों का स्वागत और मोन्टी चावला ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रमों में दूरिका, अंजलि, आलिया, मृदुल गौतम, मयंक बासु, इलमा खुशी, हरप्रीत, अंश मलिक, दीपिका, विनीता आदि ने प्रतिभाग किया।