{"_id":"599848854f1c1bbb7d8b4a88","slug":"81503152261-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिंच गए पाले, होगा आमने-सामने का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिंच गए पाले, होगा आमने-सामने का मुकाबला
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में आमने-सामने का मुकाबला तय हो चुका है। शनिवार को पर्चा वापसी के दिन कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा में से किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया। दोनों ही गुट चुनावी मैदान में कमर कसकर उतर चुके हैं। अब 22 अगस्त को होने वाले मतदान में दोनाें के भविष्य का फैसला होगा।
इस उपचुनाव में भाजपा के स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने कुलविंदर सिंह को प्रत्याशी तय करते हुए पर्चा दाखिल कराया था। जबकि उनके सामने सपना हुड्डा ने भी खुद को भाजपाई बताते हुए पर्चा दाखिल किया है। कुलविंदर सिंह को जहां सांसद, देहात के चार विधायक, जिला और क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारी चुनाव लड़ा रहे हैं, तो सपना हुड्डा के पक्ष में अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा के सरधना विधायक ठा. संगीत सोम का समर्थन बताया जा रहा है।
16 अगस्त को दोनों प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा के तमाम दिग्गज जो कि कुलविंदर सिंह को चुनाव लड़ा रहे हैं, वह किसी तरह सरधना विधायक ठा. संगीत सोम पर दबाव बनाकर सपना हुड्डा का पर्चा वापस करा लेंगे। लेकिन शनिवार को पर्चा वापसी के दिन ऐसा नहीं हुआ। जिलाधिकारी कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी अपराह्न तीन बजे तक बैठे रहे। लेकिन किसी का पर्चा वापस नहीं हुआ। अब 22 अगस्त को कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
खास बात:
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव
कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा में से किसी ने भी नहीं लिया पर्चा वापस
अब 22 अगस्त को होने वाले मतदान में होगा दोनों के भविष्य का फैसला