{"_id":"598f1d0e4f1c1b061c8b4907","slug":"81502551310-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के बाद आंदोलन करेंगे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के बाद आंदोलन करेंगे तेज
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के बाद आंदोलन करेंगे तेज
मेरठ। सदर तहसील में कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार की छापामार कार्रवाई के विरोध में शनिवार को छुट्टी के बावजूद कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और बैठक की। कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जा रही है। कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। यह राष्ट्रीय पर्व है, इसमें किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। कर्मचारी नेता द्वारा कमिश्नर के विरोध स्वरूप बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने की बात भी कही गई। बैठक में कर्मचारी संघ के सचिव सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष शकील अहमद, एसएओ देवेश शर्मा, नाजिर सदर रिशी शंकर शर्मा, जीएस राजवंशी, अरुण कुमार, सुशील, राजेश कुमार, अंकित, अख्तर शिराजी, गुलफाम, उदयभान, भगवानदास, शहजाद आदि रहे।