{"_id":"59711ebb4f1c1be75b8b4635","slug":"81500585659-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति से जेल भरों आंदोलन चलाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति से जेल भरों आंदोलन चलाएगी कांग्रेस
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बनाया सरकार के खिलाफ आंदोलन का कार्यक्रम
मेरठ। किसान, नौजवान और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया है। पार्टी आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर इसका आगाज कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके जेल भरो आंदोलन के साथ करेगी।
कांग्रेस की जन आंदोलन समिति के प्रदेश सह प्रभारी अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां किसान, नौजवान व व्यापारी विरोधी हैं। किसानों की कर्ज माफी और हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा की थी। लेकिन ये दोनों घोषणा फर्जी साबित हुईं। इसके अलावा 28 फीसदी तक जीएसटी लगाकर आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर आगामी 9 अगस्त से क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त से 30 सितंबर तक चलो गांव की ओर कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों के सामने भाजपा की पोल खोली जाएगी। 28 दिसंबर को पार्टी स्थापना के मौके पर लखनऊ चलो, मोदी गद्दी छोड़ों के एलान के साथ लखनऊ में एक जनसभा की जाएगी।