{"_id":"609ede098ebc3eff521e3102","slug":"801-death-certificate-applications-in-40-days-meerut-news-mrt538362761","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिन में नगर निगम पहुंचे 801 मुत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिन में नगर निगम पहुंचे 801 मुत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन
विज्ञापन
40 दिन में पहुंचे 801 मुत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन
मेरठ। कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही मौतों का आंकलन इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 40 दिन के अंदर नगर निगम मे 801 मृत्यु प्रमाणपत्र आवेदन जा चुके हैं। इसमें से नगर निगम 775 प्रमाणपत्र जारी कर चुका है। लोगों को शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेल प्रभारियों के फोन नंबर जारी करा दिए हैं। परेशानी आने पर पीड़ित इन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि निगम ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पर प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं वे निगम में पहुंचकर आवेदन कर रहे हैं। मेडिकल कालेज अपने यहां होने वाली मौत का स्वयं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करता है। निजी अस्पताल और घरों में होने वाली मौत का प्रमाणपत्र नगर निगम द्वारा जारी किया जाता है। एक अप्रैल से 10 मई तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो निगम में 801 मृत्यु प्रमाणपत्र आवेदन आए। इनमें से निगम कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 775 प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं।
--
रजिस्टर्ड डाक से भी भेज सकते हैं आवेदन
डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते अगर कोई निगम नहीं आ सकता तो वह रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेज सकता है। इसके अलावा जनसेवा केंद्र से भी ऑनलाइन आवेदन करा सकता है। लेकिन प्रमाण पत्रों की हार्ड कापी देखने के बाद ही दिया जाएगा। वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सीआरएसओआरजीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
---
निजी अस्पतालों को दिया जा चुका लॉगिन आईडी
- नगर निगम ने शहर के करीब 100 निजी अस्पतालों को पोर्टल की लॉगिन आईडी दे रखी है। इसके चलते अस्पताल अपने यहां मरने वाले का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। लेकिन यह व्यवस्था केवल 21 दिन के लिए हैं। इससे ज्यादा दिन होने के बाद मृतक के परिजनों को नगर निगम ही आना पड़ेगा।
--
दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत
- नगर आयुक्त मनीष बंसल ने निगम के कर्मचारियों को चेताया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह के साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र सेल प्रमुखों के सीयूजी नंबर जारी करा दिए हैं। शहरवासी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 8395881830, दिनेश सिंह के मोबाइल नंबर 9897909705 और नरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9149360654 पर फोन करके जानकारी और शिकायत कर सकते हैं।