{"_id":"602043b38ebc3e747260e133","slug":"800-weddings-in-velentine-week-city-news-mrt5242541102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के पर्व पर एक होंगे 800 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के पर्व पर एक होंगे 800 जोड़े
विज्ञापन
प्यार के पर्व में परिणय सूत्र में बंधेंगे 800 जोड़े
मेरठ। वेलेंटाइन डे से वसंत पंचमी तक तीन दिन में शहर में 800 विवाह संस्कार होंगे। धर्माचार्यों और पंचांग के अनुसार शुक्र और बृहस्पति ग्रह के अस्त होने के चलते विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम निषेध हैं। इसके बाद भी कुछ धर्मगुरुओं ने वसंत पंचमी अबुझ मुहूर्त का तर्क देते हुए तीन दिन विवाह मुहूर्त निकाल दिए हैं।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार 17 अप्रैल 2021 तक विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रमों में प्रतिबंध है। 18 जनवरी के बाद बृहस्पति ग्रह अस्त हो गया था। ज्योतिषाचार्य आचार्य कौशल वत्स के अनुसार विवाह के कारक ग्रह शुक्र और बृहस्पति अस्त चल रहे हैं। विवाह के दोनों कारक ग्रह शुक्र और बृहस्पति के अस्त होने की अड़चनें आ रही हैं। ऐसे में ज्योतिष अनुसार विवाह आदि मांगलिक आयोजन संभव नहीं हैं। लेकिन 16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन अबुझ मुहूर्त हैं। आचार्य मनीष स्वामी और पंडित गुलशन शर्मा ने बताया कि कुछ धर्मगुरुओं ने 14 और 15 फरवरी को विवाह के मुहूर्त निकाल दिए हैं। हालांकि यह पूरी तरह शास्त्र संवत नहीं हैं।
---
- शहर के सभी मंडप धर्मशालाएं बुक
-- वसंत पंचमी पर शहर के सभी मंडप, धर्मशाला और अन्य समारोह स्थल बुक हैं। मंडप एसोसिएशन महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि शहर में 350 के आसपास मंडप और अन्य समारोह स्थल हैं। इनमें तीन दिन में करीब 800 विवाह होंगे। इनमें वसंत पंचमी पर ही 500 से अधिक विवाह संस्कार होंगे।
विज्ञापन
----
कुछ ने शादी तो कुछ ने की सगाई की प्लानिंग
- वेलेंटाइन डे को मुहूर्त के बिना भी शादियां हैं। वहीं कुछ परिवार शादी की बजाय सगाई की प्लानिंग कर रहे हैं। होटलों और धर्मशालाओं में प्लानिंग के अनुरूप आयोजन की तैयारी की जा रही है।
लॉ फ्लोरा विवाह मंडप के संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां 14 फरवरी को दो छोटे समारोह और एक विवाह समारोह बुक है। इसी तरह ग्रांड ड्रीम के संचालक विपिन ने बताया कि उनके यहां भी वेलेंटाइन डे पर दो शादियों की बुकिंग है। इसमें एक चिकित्सक परिवार है। दोनों ही ?समारोह बहुत अच्छे से मनाए जा रहे हैँ।
---
सजावट में मोहब्बत का हर रंग
चूंकि विवाह समारोह वेलेंटाइन डे यानि प्रेमी युगलों के सबसे बड़े दिन पर है इसलिए इस दिन शादी करने वाले युवा सजावट भी विशेष करवा रहे हैँ। शादियों में सजावट के लिए गुलाबी गुलाब, लाल गुलाबों का इस्तेमाल किया जाएगा। गुलाब का दिल बनाकर बैकड्रॉप लगाया जाएगा। स्टेज पर सोफा भी दिल वाला होगा। दावत के मेन्यू में दिल के आकार की सजावट, सर्विंग और व्यंजनों के नाम भी दिल और इश्क से जुड़े हुए तय किए हैं।
----
दोस्तों को गुलाब देकर किया इजहार-ए-इश्क
मेरठ। फूलों में फूल गुलाब का और मौसम इश्क के इजहार का। रोज डे पर युवाओं ने दिलदार को गुलाब देकर मुहब्बत का इजहार किया। वेलेंटाइन वीक का आगाज भी रविवार से हुआ।
प्रेमी युगल और नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब देकर दिल की बात बताई। प्यार के इस पर्व पर गुलाब की कीमतें भी काफी बढ़ी रहीं।
रोज डे के लिए युवाओं ने नकली और असली दोनों ही प्रकार के गुलाब खरीदे। उपहार में अलग-अलग प्रकार के नकली गुलाब और गुलाब के बॉक्स दिए। वहीं ज्वैलरी सेट, पेन में गुलाब वाले डिजायन की विशेष मांग रहीं। अच्छी मांग के कारण गुलाब 70 रुपए प्रति पीस तक बिका। बुके और बंच 500 रुपए से प्रारंभ होकर हजार तक में बेचा गया। वेलेंटाइन वीक में आज युवा प्रपोज डे मनाएंगे कल अपने साथी को चॉकलेट देकर चॉकलेट डे मनाएंगे।