{"_id":"67390f04bdd8ae5b320b9267","slug":"8-years-passed-medical-fire-extinguishing-project-incomplete-meerut-news-c-14-1-mrt1001-709106-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 8 साल बीते, मेडिकल में आग बुझाने का प्रोजेक्ट अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 8 साल बीते, मेडिकल में आग बुझाने का प्रोजेक्ट अधूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
10 जून 2016 को शुरू हुआ, 4.82 करोड़ रुपये का था प्रोजेक्ट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। झांसी के मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हुई है। ऐसा हादसा कहीं भी हो सकता है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भी आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। दीवारों पर लगे सिर्फ फायर एंस्टिग्यूशर के सहारा है। दरअसल, आग बुझाने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट ठप पड़ा है। 10 जून 2016 को शुरू हुआ प्रोजेक्ट 30 सितंबर 2018 तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
इस प्रोजेक्ट की लागत चार करोड़ 81 लाख 94 हजार रुपये है। एक करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्य अधूरा ही रहा। मेडिकल कॉलेज में हर साल सात से आठ लाख मरीज आते हैं। 30 से 35 हजार से ज्यादा मरीज भर्ती होते हैं। इनके अलावा तीमारदार, मेडिकल स्टूडेंट्स, फैकल्टी और अन्य स्टाफ भी यहां रहता है। इसके बावजूद आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। चार साल तो अग्निशमन के इंतजामों का ऑडिट तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कुछ पाइपों को लगा जंग, कई चोरी
इस प्रोजेक्ट के तहत पूरे कॉलेज व अस्पताल को कवर किया जाना था। प्रोजेक्ट के तहत काफी संख्या में पाइप मंगाए गए थे, लेकिन आधी पाइपलाइन बिछाकर ही इसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। खुले में पड़े पाइपों में जंग लग चुका है, जबकि कई पाइप चोरी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
शासन में लंबित है प्रस्ताव
मेडिकल में जो नई बिल्डिंग बनी हैं, जैसे- सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और बर्न यूनिट। इनमें आग बुझाने के इंतजाम हैं। पुरानी बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए फायर एंस्टिंग्यूशर है। अलग से पूरी व्यवस्था नहीं है, जैसी नई बिल्डिंग में है। फायर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है। वह अभी शासन में लंबित है। कोशिश है कि पुख्ता इंतजाम हो जाएं। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज