फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8 unauthorised colonies demolished

Meerut News: आठ कॉलोनी में ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

Sat, 28 Feb 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
8 unauthorised colonies demolished
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कालोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को थाना गंगानगर क्षेत्र में कुल 8 अवैध कालोनियों के विकास कार्य ध्वस्त किए गए। ये कालोनियां सिखेड़ा रोड, अम्हैडा रोड, मेन सिखेड़ा-अम्हैडा रोड आदि इलाकों में बिना ले-आउट स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही थीं।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि राहुल चौधरी और विशाल वर्मा की अम्हैडा आदिपुर मवाना रोड पर लगभग 15,000 वर्ग मीटर में डामर रोड, साइट ऑफिस, नाली आदि ध्वस्त किए गए। 31 जनवरी 2023 को इस संबंध में ध्वस्तीकरण के आदेश किए गए थे। जितेंद्र प्रधान की मैन सिखेड़ा अम्हेडा रोड पर 3,500 वर्ग मीटर में सड़क, सीवर, बाउंड्रीवाल ध्वस्त किए गए। इस मामले में 29 मार्च को ध्वस्तीकरण के आदेश देश दिए गए थे।
विज्ञापन


निकेता सिंह ने बताया कि गुड्डू देशपाल की अम्हैडा-सिखेड़ा रोड पर 5,000 वर्ग मीटर में सीवर, नाली, डामर रोड आदि ध्वस्त किए गए। चांदवीर की उल्देपुर सिखेड़ा रोड पर 15,000 वर्ग मीटर में सड़क, गेट, साइट ऑफिस, मकान लैंटर लेवल तक ध्वस्त किया गया। सोराज सिंह, अमित, अनुच चौधरी एवं सुनील भराला की कालोनियों में भी सड़क, सीवर, बाउंड्रीवाल, मकान आदि ध्वस्त किए गए। इसके अलावा तीन अन्य अवैध कालोनियों में भी सड़क, सीवर लाइन, बाउंड्रीवाल आदि को तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन, उप-प्रभारी, प्रवर्तन खंड स्टाफ और सचल दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed