फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8 new patient of swine flu

स्वाइन फ्लू का वार, आठ और बीमार

Fri, 14 Feb 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
8 new patient of swine flu
स्वाइन फ्लू का वार... आठ और लोग बीमार
विज्ञापन

मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। बृहस्पतिवार को आठ और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। यह इस साल एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। शहर केविभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है।
इनमें चार मरीज मेरठ जिले हैं, जबकि चार आसपास के जिलों के। मेरठ के मरीज 62, 56, 32 और 46 साल केहैं। शास्त्रीनगर, आदर्शनगर, इंचौली और सरधना के रहने वाले हैं। इनके अलावा चार मरीज हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागपत और शामली के हैं। इन सभी को मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले के 27 लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है, इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। स्वाइन फ्लू का सीजन नवंबर से मार्च तक माना जाता है, लिहाजा एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन

---
‘हताश हैं...परेशान हैं...करें तो करें क्या’
मेरठ। जापान में क्रूज पर फंसा सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीयूष वहां परेशान है तो उसके परिजन यहां हताश हैं। परिजनों का कहना है कि कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है। अब तो बस इंतजार है 19 फरवरी का, ताकि उसके बाद उसे वहां से निकाला जा सके। शास्त्रीनगर निवासी पीयूष जापानी तट पर क्रूज में है। वहां कोरोना वायरस से पीड़ित 175 लोगों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना का खौफ : 23 की निगरानी जारी
कोरोना वायरस के खौफ के कारण चीन से लौटे 23 लोगों की निगरानी अब स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। गनीमत है कि सब सेहतमंद हैं। चीन से मेरठ लौटने वालों में 93 लोग शामिल हैं। इनमें 29 लोग दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, 39 की निगरानी बंद की जा चुकी है। तीन का गलत पता निकला है, जबकि 25 निगरानी में हैं। हर रोज इनके शरीर का तापमान, खांसी, जुकाम और गले के इंफेक्शन के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed