{"_id":"68a0f19e47af9ebc2d02ad4b","slug":"8-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-selling-agricultural-land-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138856-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भूमि बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भूमि बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी सोमेंद्र को कृषि भूमि बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ के थाना सिंभावली गांव हिम्मतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह से उन्होंने 11 सितंबर 2024 को अमरोहा स्थित कृषि भूमि खरीदने का सौदा 12 लाख रुपये में किया था। एग्रीमेंट कराकर उन्होंने 8 लाख रुपये भूपेंद्र सिंह को दिए थे। 19 सितंबर 2024 को बैनामा होना था। वह सुबह से शाम तक गढ़मुक्तेश्वर में बैठकर भूपेंद्र का इंतजार करते रहे। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह नहीं आया। आरोपी ने बात करने पर बैनामा करने और 8 लाख रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- --
मनचले से परेशान तीन बहनों ने स्कूल छोड़ा, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में मनचले से परेशान तीन बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बावजूद भी आरोपी तीनों बहनों को परेशान कर रहा है। छात्राओं के पिता ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी फहीमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी छत के रास्ते उनके उनकी छत पर पहुंचकर अश्लील बात लिखे पर्चे फेंकता है। घर छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी देता है। छत पर बने शौचालय जाने पर उनकी पुत्रियों को टॉर्च की रोशनी से परेशान करता है। पुलिस से शिकायत करने पर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने लोहियानगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद