फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   78 out of 104 girl students failed in back paper exam, uproar

Meerut News: बैक पेपर की परीक्षा में 104 छात्राओं में से 78 फेल, हंगामा

Sun, 06 Oct 2024 06:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
78 out of 104 girl students failed in back paper exam, uproar
दौराला। दौराला में सरधना रोड स्थित चौधरी मुख्तार सिंह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में बैक परीक्षा के परीक्षा परिणाम में 104 छात्राओं में से 78 छात्राओं को फेल कर दिया गया। छात्राओं ने शनिवार को एचओडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक को प्रार्थना पत्र देकर निशुल्क परीक्षा कॉपी की दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रा साक्षी सिंह, रितु सिंह, रिंकू कुमारी, रितिका यादव, आरती, खुशी मिश्रा, कोमल, नंदनी यादव, वैष्णवी आदि ने बताया कि प्रथम वर्ष में सीएस पाठ्यक्रम में 60 छात्राएं हैं, जिनमें से बैक परीक्षा में 15, आईटी पाठ्यक्रम की 32 छात्राओं में से तीन और इलेक्ट्रॉनिक की 12 छात्राओं में से आठ को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया। 104 छात्राओं में से 78 को फेल कर दिया गया। अधिकांश छात्राओं के नंबर शून्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अच्छी परीक्षा के बावजूद उन्हें फेल कर दिया गया। अभिभावकों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने आगे की पढ़ाई कराने से इन्कार कर दिया। बताया कि अधिकांश छात्राएं दूसरे राज्यों की हैं और कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करती हैं। इसे लेकर वह प्रधानाचार्य मुकेश कुमार व एचओडी अरुण कुमार गौतम से भी मिली। उन्होंने 500 रुपये जमा कराकर दोबारा परीक्षा कॉपी की जांच कराने की बात कही। साथ ही कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते, जिसको पढ़ना है पढ़ो, जिसे घर जाना है चले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने आरोप लगाया कि एचओडी ने कहा कि जो लड़की सुंदर नहीं है, वह बीए, बीएससी की पढ़ाई कर ले, जो सुंदर है वह यहीं रहकर पढ़ाई करे। फेल होने पर छात्राओं ने कहा कि क्या वह आत्महत्या कर लें तो उनसे कहा गया कि कर लो आत्महत्या। छात्राओं ने शनिवार को परिसर में जमकर हंगामा किया और संयुक्त शिक्षा निदेशक मौ. साबिर को प्रार्थना पत्र देकर निशुल्क कॉपी की जांच कराने की मांग की।




छात्राओं को बुलाकर दोबारा परीक्षा कॉपी की जांच कराने के लिए फीस जमा करने के लिए बोला गया है। -मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य, चौधरी मुख्तार सिंह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज

छात्राओं को सही तरीके से पढ़ाया जाता है, जो परीक्षा में लिखा होगा उसके हिसाब से ही अंक दिए गए होंगे। सभी आरोप गलत हैं। -अरुण कुमार गौतम, एचओडी, चौधरी मुख्तार सिंह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज




परीक्षा परिणाम प्रदेश स्तर पर जारी किया जाता है। इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत कम रहा है। छात्राएं फीस जमा कराकर अपनी परीक्षा कॉपी जांच करा सकती हैं। -मोहम्मद साबिर, संयुक्त शिक्षा निदेशक, व्यावसायिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed