{"_id":"6956a5b909885ccee30d146d","slug":"768-lakh-rupees-defrauded-from-people-were-returned-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1070295-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोगों से ठगे गए 7.68 लाख रुपये वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोगों से ठगे गए 7.68 लाख रुपये वापस कराए
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों से साइबर अपराधियों ने ठगी थी रकम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा लोगों से ठगी गई सात लाख 68 हजार 500 की धनराशि पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को थाना साइबर क्राइम में अंकित निवासी ग्राम कैली, खरखौदा ने सूचना दी थी कि 25 नवंबर से सात दिसंबर तक अलग-अलग तीन खातों से अलग-अलग 6 लाख 58 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। साइबर क्राइम ने शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंकों से समन्वय कर ठगी गई पूरी धनराशि बृहस्पतिवार को पीड़ित के खाते में वापस कराई है।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने थाना रेलवे रोड की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के 80 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराए हैं। बताया कि आशीष जैन निवासी आनंदपुरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। आशीष जैन ने साइबर हेल्प नंबर 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्यवाही करते हुए बैंकों और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफर की गई 80 हजार रुपये को आशीष जैन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड में वापस कराया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि जानी की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने भी साइबर ठगी के 30 हजार रुपये वापस कराए है। मनीष निवासी पांचली खुर्द के खाते से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने धनराशि को फ्रीज कराया गया और न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को तीस हजार रुपये उसके खाते में वापस कर दिए।