फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   72 Arghyas offered during the Shreyansnath Mahamandal Vidhan.

Meerut News: श्रेयांसनाथ महामंडल विधान में चढ़ाए 72 अर्घ्य

Fri, 28 Aug 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 28 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
72 Arghyas offered during the Shreyansnath Mahamandal Vidhan.
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम मनाया
विज्ञापन

11 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया
शाम को दीपकों से हुई भव्य आरती
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व एवं श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रातः भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य सुनील कुमार जैन प्रवक्ता, अतुल जैन, प्रभात जैन एवं अनंतवीर जैन को प्राप्त हुआ।
श्री अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों के उपसर्ग को विष्णु कुमार मुनि द्वारा दूर किए जाने की स्मृति तथा भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। तरस चंद जैन की ओर से 11 किलो का निर्वाण लाडू तथा अन्य भक्तजनों द्वारा 51 किलो लाडू भगवान को समर्पित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भगवान महावीर पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा, रक्षाबंधन पर्व संबंधी पूजा तथा श्रेयांसनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ। महामंडल विधान में मांडले पर 72 अर्घ्य अर्पित किए गए। सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन ने विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्याकाल में मंदिर परिसर जगमग दीपकों से रोशन हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान की भव्य आरती की और धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed