फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद

Mon, 06 May 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद
विज्ञापन

मवाना। नगर स्थित एक जिम पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर एक युवक ने जिम संचालक समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिल रोड स्थित एक जिम पर नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी सचिन शर्मा अपने दोस्त बना गांव निवासी रवि के साथ एक्सरसाइज कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और मोदी सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। इसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने दोनों के साथ गालीगलौज कर मारपीट का प्रयास किया। सचिन शर्मा ने बताया कि जिम संचालक समेत लगभग 15 अज्ञात युवक थे जो प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। पूर्व में भी जिम संचालक एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते कैद हुआ था। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस ने जिम पर सील लगा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुई टिप्पणी के बाद से ही नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इस मामले में सचिन शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed