{"_id":"5c9fcec1bdec22144a2731f4","slug":"71553977025-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह विकेट से जीती मोंटफोर्ट एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह विकेट से जीती मोंटफोर्ट एकेडमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह विकेट से जीती मोंटफोर्ट एकेडमी
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को द्वितीय मोंटफोर्टियन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बैट्री वर्ल्ड इलैवन व मोंटफोर्ट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें मोंटफोर्ट एकेडमी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
उद्घाटन मुख्य अतिथि सूर्यदेव त्यागी, आफाक खां, हाजी बाबू खां, पूर्व चेयरमैन असद गालिब, समर कुरैशी, प्रधानाचार्य ब्रदर एंटनी, सिस्टर लीजा द्वारा संत मोंटफोर्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैट्री वर्ल्स एलेवन ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। फसात खान ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। मोंटफोर्ट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अमरदीप की शानदार 86 रनों की पारी की बदौलत 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की। अमरदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शहजाद खान, शादाब खान, वाजिद खान, अलीशाह, सुहेल, जॉर्ज स्टीफन आदि मौजूद रहे।