{"_id":"5c8eaa4bbdec2214154e9f58","slug":"71552853579-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का बडा खेल, दोषियों को सैटिंग कर छोडा, निर्दोषों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का बडा खेल, दोषियों को सैटिंग कर छोडा, निर्दोषों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। दो दिन पहले फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी करके अवैध हथियारों समेत चार युवकों को दबोचा था। पुलिस ने बाद में उन्हें थाने से छोड़ दिया। उनके साथ जो लोग गाड़ी किराए पर लेकर आए थे उन दो को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मौके से तमंचा एवं पिस्टल भी बरामद किया था। पुलिस ने पिस्टल दिखाते हुए केवल दो तमंचे बरामद दिखाए। दोनों के परिजन रविवार को थाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की है।
गांव सुराना से एक बारात मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मऊखास आई थी। जिसमें गांव सुराना निवासी मुन्ना, इमरान, आरिफ व अरशद सहित कई लोग भी बारात में शामिल थे। इन सभी सहित चार स्कार्पियो कार से अन्य युवक भी बारात में आ रहे थे। सभी लोग नशे में धुत होकर मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा तक फायरिंग करते आ रहे थे। जिसमें उनके पीछे आ रहे कार सवार एक पुलिसकर्मी ने थाने पर फायरिंग की जानकारी दी थी। जिसमें पुलिस ने खरखौदा मोहिउद्दीनपुर मोड़ पर घेराबंदी करके दो स्कार्पियो को रोककर चार युवकों को अवैध हथियारों सहित दबोच लिया था। वहीं, दो स्कार्पियो रास्ता बदलकर फरार हो गई थीं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा एवं एक विदेशी पिस्टल भी बरामद की थी। पुलिस इस मामले में तुरंत मुकदमा न लिखकर देर शाम तक मामलेे को टालती रही। शुक्रवार देर रात्रि में पुलिस ने सेटिंग कर जो लोग गाड़ी किराये पर लेकर आये थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनसे दो तमंचे बरामद दिखाए। वहीं, पुलिस ने पकड़े गये चारों आरोपियों को छोड़ दिया। आरोपी बनाए गए युवकों के परिजन रविवार को थाने पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपी बनाए दोनों युवक निर्दोष हैं। पुलिस ने साठगांठ कर मुख्य आरोपियों को छोड़ दिया है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जिन चारों युवकों को पकड़ा था। उनमें से दो से हथियार बरामद हुए थे। पुलिस ने उन चारों में से तो एक को भी नामजद नहीं किया।
विज्ञापन
यदि खरखौदा पुलिस ने ऐसा किया है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।-आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
मुख्य बातें
पुलिस ने दो दिन पहले घेराबंदी करके पकड़े चारों युवकों को थाने से ही छोड़ा