{"_id":"5c6b167cbdec224c0b48a07b","slug":"71550521980-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अमित व प्रदीप के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अमित व प्रदीप के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। पुलवामा में शहीद हुए शामली जिले के जवानों की पत्नियों को शिक्षक अपने वेतन से इकट्ठा किए रुपये से मदद प्रदान करेंगे। इसके लिए जिलेभर के शिक्षकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अभी तक शिक्षकों ने लगभग एक लाख रुपये की धनराशि जुटा ली है।
एएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मेघराज ने पुलवामा में शहीद हुए शामली जिले के जवान अमित एवं प्रदीप की पत्नियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की है। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपने कॉलेज परिवार से 51 हजार रुपये इकट्ठा किए। उनके प्रयास के बाद यह धनराशि बढ़कर 55 हजार हो गई। इस कड़ी में उनके साथ जुड़ते हुए मिलिनियम पब्लिक स्कूल के शिक्षक डॉ. दीपक भाटिया ने पांच हजार, राजकीय इंटर कॉलेज पूठखास के डॉ. राजीव घोहित ने 11 हजार रुपये, एसडी सदर से प्रवक्ता मनोज ने 21 हजार रुपये, राजकीय महाविद्यालय खरखौदा से डॉ. शैलजा ने भी शिक्षकों से रुपये एकत्रित करने का आश्वासन दिया है। डॉ. मेघराज ने बताया कि उनके इस प्रयास को देखते हुए एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। रुपये इकट्ठा होने के बाद आधी-आधी धनराशि दोनों शहीद की पत्नियों को चेक अथवा ड्राफ्ट से शिक्षक उनके घर देकर आएंगे। प्रवक्ता डॉ. मेघराज ने बताया कि शहीदों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए अन्य स्कूलों के शिक्षकों से भी संपर्क साधा जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक धनराशि दी जा सके।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपे 25 हजार
मवाना। पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सोमवार को मवाना तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम मवाना को एकत्रित किए गए 25 हजार रुपये सौंपे। इससे पहले अधिवक्ताओं ने पुलवामा घटना को लेकर शांति मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन, हेमंत गुप्ता, सचिव संजीव चौहान ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई अराजक तत्व नजर न उठा सके।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने पहल करके एक लाख रुपये जुटाए