फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25603 छात्र देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

25603 छात्र देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
25603 छात्र देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
31 केंद्रों पर 25603 छात्र देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

- आज से शुरू होंगी आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं
- आईसीएसई में अर्थशास्त्र व सीबीएसई वोकेशनल क ा पेपर
- परीक्षा शांतिपूर्वक कराने को सिटी कोर्डिनेटर ने ली बैठक
मेरठ।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। शुक्रवार से वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं होंगी। जबकि मुख्य विषयों के पेपर 21 फरवरी से होंगे। जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर 140 स्कूलों के छात्र परीक्षा देंगे। जिले में कुल 25,603 परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 13,346 छात्र दसवीं व 12,257 छात्र बारहवीं के हैं।
आईसीएसई 12वीं में 15 फरवरी को पहला पेपर अर्थशास्त्र का होगा। मेरठ में छह स्कूलों में आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा होगी। लगभग 1900 छात्रों में 1000 छात्र 10 वीं व 900 छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठेंगे। 12वीं की परीक्षा सेंट थॉमस स्कूल छीपीटैंक, सेंट मेरीज, सोफिया गर्ल्स व ऑल सेंट्स स्कूल बच्चा पार्क में होगी। दसवीं की परीक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल व सेंट जेम्स स्कूल में होगी। दोपहर 2 बजे से पेपर होगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए बृहस्पतिवार को दीवान स्कूल में सीबीएसई सिटी कोर्डिनेटर एचएम राउत ने प्रिंसिपलों की बैठक ली।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं
तीनों केंद्रीय विद्यालयों सहित आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस कैंट, दीवान स्कूल कैंट, एमपीएस कैंट, जीटीबी कैंट, सिटी वोकेशनल स्कूल कैंट, दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, केएल इंटरनेशनल सोमदत्त जागृति विहार, एमपीजीएस कैंट, गॉडविन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एमपीजीएस शास्त्रीनगर, द्रोण पब्लिक, शांति निकेतन, दीवान पब्लिक जागृति विहार, वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड, बीडीएस इंटरनेशनल जागृति विहार, गार्गी गर्ल्स गंगानगर, आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर, स्प्रिंग डेल्स मवाना रोड, कृष्णा पब्लिक कंकरखेड़ा, द आर्यंस, मिलेनियम स्कूल, शताब्दी पब्लिक सकूल, जवाहर नवोदय सरधना, टैप्स स्कूल गंगानगर व मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र इन बातों का रखें ध्यान
. यूनिफार्म पहनकर आने पर ही एग्जाम सेंटर पर एंट्री मिलेगी।
. एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी लेकर ही परीक्षा देने पहुंचें।
. मोबाइल, पर्स या अन्य डिवाइस लाने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
. नीला बॉल पेन, नीला जेल पेन ही लेकर आएं।
. सोशल नेटवर्किंग से दूर रहें।

सही से भरें रजिस्ट्रेशन नंबर
आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कॉपी में यूनिक आईडी व काउंसिल से मिला रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यान से भरें। आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल सेल्फ सेंटर होगा लेकिन शिक्षक दूसरे विद्यालय के होंगे।


सीबीएसई में होगी वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी 15 फरवरी से हो रही हैं। 15 फरवरी को पहले दिन 12वीं बोर्ड परीक्षा के तहत वोकेशनल विषयों के पेपर होंगे। दो मार्च को मुख्य विषय का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगी। सुबह 10 बजे से पेपर शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed