{"_id":"5c574e2cbdec2256ab4e6249","slug":"71549225516-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर का प्रेमी जोड़ा मथुरा में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर का प्रेमी जोड़ा मथुरा में पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर का प्रेमी जोड़ा मथुरा में पकड़ा
18 वर्षीय युवक 17 साल की किशोरी को शादी के लिए ले जा रहा था मुंबई
करीब चार लाख के जेवरात और 46 हजार रुपये की नकदी बरामद
मेरठ से मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस में बैठे थे दोनों, टिकट न होने पर टीटीई ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा/मेरठ। शादी करने के लिए मुंबई जा रहा किठौर का प्रेमी जोड़ा मथुरा में पकड़ा गया। दोनों मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस में मेरठ से सवार हो गए। मथुरा में टीटीई ने दोनों को बेटिकट पकड़ा तो पूरी कहानी सामने आने पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद घर वाले उन्हें ले आए। दोनों के कब्जे से 46 हजार रुपये और करीब चार लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार किठौर थाना अंतर्गत निवासी एक किशोरी छात्रा का पड़ोस में रहने वाले इंटर के छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी के इरादे से घर से निकल गए और मेरठ से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। जब शनिवार रात करीब पौने दो बजे ट्रेन मथुरा क्षेत्र में पहुंची तो यहां टीटीई ने टिकट चेक किया। दोनों टिकट नहीं दिखा सके तो टीटीई को संदेह हुआ। इसके बाद आरपीएफ को सूचना दी गई। मथुरा में प्लेटफार्म तीन पर जब ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने दोनों से पूछताछ की। सवालों में उलझे इस प्रेमी जोड़े को मथुरा में उतार लिया गया। दोनों से घर का पूरा पता पूछकर परिवार वालों को जानकारी दी गई। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह दोनों के परिवारीजन आ गए थे। दोनों को उनके घरवालों के सुपुर्द करके बरामद हुए जेवरात व नकदी भी दे दी गई।
‘मुझे तो शादी करनी है’
छात्रा अपने परिजनों के सामने बिलख पड़ी। छात्रा ने बताया कि उसका युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने शादी करना तय कर लिया है। इस पर परिजनों ने काफी समझाया कि अभी वह नाबालिग है। जिसके बाद परिजनों ने कहा कि बालिग होने पर वह शादी कर देंगे। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर से जो जेवर ले गई थी वह उसके प्रेमी ने मंगवाये थे। जेवर बेचकर शादी करने के बाद किराए पर रहते।