{"_id":"5bfaefe2bdec2241a111b485","slug":"71543172066-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या
तीतरो (सहारनपुर)। कस्बा तीतरों के मोहल्ला शेखजादगान में रविवार शाम एक महिला शाहीन (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला घटना के वक्त बेटी के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे वजह अंधविश्वास और टोना-टोटका होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।
शाहीन मोहल्ला शेखजादगान गांव निवासी नाजिम खान की पत्नी थी और वह रविवार शाम करीब 5.00 बजे अपनी बेटी नाजमा (18) के साथ बाजार से घर लौट रही थी। मां बेटी जैसे ही कुरैशी वाली गली के मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आए युवक मोहल्ले के युवक आसिफ ने शाहीन के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाजमा ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई और आरोपी युवक फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्यारोपी के भाई की 10 दिन पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आरोपी को शक था कि शाहीन ने उसके भाई पर कोई टोना टोटका किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तीतरों थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में जेठ तुरा खान ने तहरीर दी है, जिसमें मोहल्ले के ही आसिफ सहित कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मौके पर कारतूस का खोखा मिला है।