{"_id":"5af4a9084f1c1b9e098b93cb","slug":"71525983496-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड लेट हुई तो शॉपरिक्स मॉल कर्मचारियों ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड लेट हुई तो शॉपरिक्स मॉल कर्मचारियों ने बुझाई आग
Updated Fri, 11 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शॉपरिक्स मॉल कर्मचारियों ने बुझाई आग
मेरठ। शॉपरिक्स मॉल के बराबर में एक खाली प्लॉट की झाड़ियों और पेड़ों में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। शोर मचने पर शॉपरिक्स मॉल प्रबंधन के लोग मौके पहुंचे। फायर ब्रिगेड को फोन कर मॉल के फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया।
दिल्ली रोड पर शॉपरिक्स मॉल के बराबर में होटल हाइफन की तरफ एक खाली प्लॉट है। प्लॉट में पेड़ और झाड़ियां उगी हैं। बृहस्पतिवार शाम को अचानक पेड़ों-झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देख शॉपरिक्स मॉल प्रबंधन के अफसर और कर्र्मचारी मौके पर पहुंचे। मॉल में लगे फायर सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। इस दौरान मॉल प्रबंधन के अधिकारी सुमित मदान एवं दीपांशु, सिक्योरिटी सुपरवाइजर पवन, अनिल, सचिन देव और हाउस कीपिंग सुपरवाइजर और उनकी टीम मशक्कत में जुटी रही।