{"_id":"5a9ef69e4f1c1bea028b5fbc","slug":"71520367262-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मार्च से 244 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मार्च से 244 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
244 केंद्रों पर होंगी सीसीएसयू की परीक्षाएं
मेरठ। 13 मार्च से शुरू होने वाली सीसीएसयू की परीक्षाएं 244 केंद्रों पर होंगी। इसके लिए मंगलवार को केंद्र तय कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि बुधवार दोपहर से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड़ कर सकते हैं।
परीक्षा को लेकर मंगलवार को मेरठ मंडल के नौ जिलों में परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिए गए। मेरठ में परीक्षा के लिए 44, गाजियाबाद में 14, मुजफ्फरनगर में 25, बुलंदशहर में 44, शामली में 15, सहारनपुर में 42, हापुड़ में 19, नोएडा में 15 और बागपत में 26 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद ने बताया कि बुधवार दोपहर से छात्र-छात्राएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड़ कर सकते हैं।
बता दें कि इस बार विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाएं 27 फरवरी से कराने की घोषणा की थी। इसके बाद परीक्षाएं पांच मार्च से फिर नौ मार्च और अब 13 मार्च से परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। मुख्य परीक्षा में नौ जिलों के करीब चार लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
खास बातें:
बुधवार दोपहर से डाउनलोड़ किए जा सकते हैं प्रवेश पत्र