फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूना पैक्ट रदद करने की मांग को लेकर रैली

पूना पैक्ट रदद करने की मांग को लेकर रैली

Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पूना पैक्ट रदद करने की मांग को लेकर रैली
पूना पैक्ट रद करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूना पैक्ट रद करने व कम्यूनल अवार्ड लागू किये जाने की मांग उठाई गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. आरपी सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 1932 को कम्यूनल अवार्ड के बदले पूना पैक्ट के नाम से हर वर्ग के दलितों और गरीबों को शिक्षा, नौकरी व विधानमंडल एवं लोकसभा सहित अन्य प्रत्येक क्षेत्र में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व का अधिकार दिया गया। आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान में प्रतिनिधित्व के अधिकार को आरक्षण के रूप में निरूपित किया गया। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एवं ओबीसी वर्गों को केंद्र व राज्य सरकारों के किसी भी विभाग एवं उपक्रम में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की है कि आगामी शीत सत्र में 117वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा से पास कराकर आरक्षण कानून बनाया जाए। इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। रैली में मेरठ सहित आगरा, कानपुर, लखनऊ, बरेली आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। इस दौरान रणधीर सिंह, मास्टर शीतल, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, अतर सिंह, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed