{"_id":"599754ca4f1c1b72658b4b39","slug":"71503089866-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के जूलुस से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के जूलुस से शहर जाम
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के काफिले से शहर जाम
मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और अन्य समर्थकों को जब पुलिस लाइन ले जाया जा रहा था तो शहर में जाम लग गया। रालोद के काफिला जहां से गुजरा वहां ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
कृषि विवि में छात्र राहुल चौधरी की मौत के मामले में शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें घेरने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस जयंत चौधरी को गिरफ्तार कर जैसे ही दोपहर 1.30 बजे कृषि विवि से पुलिस लाइन के लिए चली तो रालोद नेता सड़क पर उतर आये। पैदल ही रालोद नेता जयंत चौधरी गाड़ी के आगे चल रहे थे। इस दौरान मोदीपुरम तिराहे पर भीषण जाम लग गया। रुड़की रोड पर भी सड़क पर एक साइड ही वाहन आते जाते रहे। इसके अलावा एसएसपी आवास स्थित कुटी चौराहे पर दोपहर तीन बजे वाहन आड़े तिरछे फंस गये। कमिश्नरी पर आते ही रालोद नेता बीच चौराहे पर सड़क पर लेट गये और हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। अंबेडकर चौराहा और पुलिस लाइन के बाहर भी जाम की यही स्थिति रही। उधर, शाम के समय रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा और दिल्ली रोड पर भी जाम लगा रहा।
खास बात
रुड़की रोड, कमिश्नरी चौराहा और पुलिस लाइन के बाहर चरमराई यातायात व्यवस्था