{"_id":"5fde64c28ebc3e41d7655cfa","slug":"70-percent-of-courses-completed-in-up-board-cbse-and-icse-schools-meerut-news-mrt516445028","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा
विज्ञापन
कॉमन इंट्रो
यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जल्दी ही घोषित हो जाएगी। कोरोना के कारण इस साल पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। पहले स्कूल बंद रहे। अब स्कूलों में छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की तैयारी सबसे बड़ी चुनौती है। अमर उजाला आज से अभियान चलाकर छात्रों को परीक्षा संबंधी जानकारी देगा। विषय के विशेषज्ञों और टॉपर्स छात्रों से बात कर तैयारी के टिप्स दिए जाएंगे...
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिसंबर खत्म होने को है और अधिकांश स्कूलों में उपस्थिति महज 20 प्रतिशत है। यूपी बोर्ड में आवेदन करने वाले 84,347 में से करीब 17 हजार छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंच सके हैं। करीब 20 हजार बच्चे ऐसे भी निकले, जिनके पास एंड्रॉयड फोन ही नहीं था। वे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सके, हालांकि इनमें से अधिकांश बच्चों ने स्कूल खुलने पर स्कूल आकर पढ़ाई की है। इसके अलावा दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के जरिए भी पढ़ाई हुई है।
तीनों बोर्ड के स्कूलों में करीब 70 प्रतिशत कोर्स पूरा हो चुका है, 30 प्रतिशत बाकी है। जिसे अगले साल जनवरी तक पूरा करने की कवायद है। कोरोना के कारण 30 प्रतिशत कोर्स बोर्ड ने पहले ही कम कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों ने रोज पढ़ा, मगर समझ नहीं आया। शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
---
350 से अधिक स्कूलों में नहीं हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
मेरठ में यूपी बोर्ड के 403 विद्यालय हैं। इनमें एसडी इंटर कॉलेज सदर, केके इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुईं हैं। इनमें करीब 80 प्रतिशत उपस्थिति रही, जबकि सेंट जोसेफ समेत कई स्कूलों ने ऑनलाइन अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई। 350 से ज्यादा स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं कराई गई। वहीं सीबीएसई के भी अधिकांश स्कूलों में अभी तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई हैं। प्रमुख स्कूलों में ही परीक्षाएं कराई गई हैं। केएल इंटरनेशनल में प्रीबोर्ड चल रहे हैं, दीवान स्कूल में एक प्रीबोर्ड हो चुका है, दूसरा दिसंबर अंत में होगा। डीएमए में भी रिवीजन हो रहे हैं। सोफिया, सेंट मेरीज, सेंट थॉमस व ऑल सेंट्स काउंसिल के इन चारों स्कूलों में भी प्रीबोर्ड व रिवीजन चल रहा है।
मार्च-अप्रैल से होगी परीक्षा
कोरोना काल के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए कई तरह से प्रयास किए गए हैं। तमाम परेशानियों के बावजूद इसमें काफी सफलता भी मिली है। जनवरी तक कोर्स पूरा करा लिया जाएगा। मार्च-अप्रैल में परीक्षाएं होने की संभावना है।
गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक