{"_id":"67a7c350703934d00b01c593","slug":"70-bigha-of-sugarcane-crop-burnt-due-to-breaking-of-ht-line-wire-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106977-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एचटी लाइन का तार टूटने से 70 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एचटी लाइन का तार टूटने से 70 बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छुर में एचटी लाइन का तार टूटने से ईख के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार किसानों की करीब 70 बीघा फसल जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव छुर के जंगल में शनिवार दोपहर एचटी विद्युत लाइन का तार शाॅर्ट सर्किट के कारण टूट गया। विद्युत लाइन का तार टूटने से वीर सिंह पुत्र रोहताश के ईख के खेत में आग लग गई। दिनभर तेज हवा के चलने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग ने पलभर में ही पड़ोसी राजकुमार पुत्र सीताराम, चंद्रबीर पुत्र बाबूराम, रणधीर के ईख के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में धुएं का गुब्बार उड़ते देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चारों किसानों की करीब 70 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्हें कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने किसानों को फसल जलने से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया।