फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   7-foot-long python found in confectionery shop

Meerut News: कन्फेक्शनरी की दुकान में निकला 7 फीट लंबा अजगर

Sat, 13 Jun 2026 10:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 13 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
7-foot-long python found in confectionery shop
वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की दुकान के अंदर शनिवार दोपहर को सात फीट लंबा अजगर निकल निकला। दुकानदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद दुकानदार व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।


असौड़ा हाउस निवासी अंकित की शिव चौक के पास कन्फेक्शनररी की दुकान है। सुबह 11.30 बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच उन्होंने दुकान के अंदर एक अजगर देखा। उसे देखकर दुकानदार की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची लोगों को अजगर से उचित दूरी बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान अजगर छत की सीलिंग में घुस गया। वन विभाग ने छत की सीलिंग को तोड़ा। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर नाले की रास्ते से दुकान के अंदर आया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टीम उसे सुरक्षित पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed