फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   64 thousand names missing from voter list

Meerut News: मतदाता सूची से 64 हजार नाम हुए गायब

Wed, 07 Jan 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
64 thousand names missing from voter list
आज से जुड़ेंगे मतदाता सूची में नाम, 25 हजार मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन


रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पहला प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए एसआईआर अभियान के दौरान हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 64 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जबकि 25 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं उनमें मृतक, स्थानांतरित, दोहरे पंजीकरण और अपात्र मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से घर-घर सत्यापन कराया गया। इस दौरान कई ऐसे मतदाता सामने आए जो लंबे समय से क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे थे या जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए। ऐसे मामलों में नियमानुसार नाम हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसआईआर के बाद हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची जारी कर दी गई है परंतु मतदाता आगामी प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 52 हजार 164 मतदाताओं के नाम शामिल थे परंतु एसआईआर अभियान के अंतर्गत 64 हजार मतदाताओं का रिकॉर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा है। इनके नाम सूची से कट गए हैं या जो लोग फॉर्म जमा नहीं करा पाए हैं उनके लिए सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका दिया गया है। यह 20 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ को जमा कर सकते हैं। 20 फरवरी तक नाम जुड़वाने और नोटिस का जवाब देने का मौका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटिस का देना होगा जवाब
जिन 25 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे, उन्हें निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।


मत बनवाने की यह है प्रक्रिया

1 जनवरी 2026 को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वह मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। सूची के आधार पर नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम में संशोधन के लिए फॉर्म-7 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति और दावा दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है।




सूची में अपने नाम की करें जांच

एसआईआर के बाद ऐसे मतदाता जिनके नाम सूची से कट गए हैं या गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं वह बुधवार से फॉर्म-6 भरकर जमा करा सकते हैं। सूची में अपने नाम की जांच करें, यदि कोई त्रुटि है तो इसके लिए फाॅर्म 7 भरकर संशोधन कराएं। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed