फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   64.67 poll percentage in meerut

64.67 रहा जिले का मतदान प्रतिशत, कैंट में सिर्फ 56.66

Sat, 12 Feb 2022 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
64.67 poll percentage in meerut
64.67 रहा जिले का मतदान प्रतिशत, कैंट में सिर्फ 56.66
विज्ञापन

मेरठ। जिले की सातों विधानसभा सीटों का मत प्रतिशत शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दिया। अब मतदान का प्रतिशत 64.67 प्रतिशत हो गया है। ये मत प्रतिशत 2012 विधानसभा चुनावों के बराबर है। 2012 में भी मतदान प्रतिशत 64.24 प्रतिशत रहा था। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 56.65 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले दस वर्ष के चुनाव में कैंट विधानसभा हमेशा पीछे रहा है। कैंट विधानसभा का वर्ष 2012 में 58.52 और वर्ष 2017 में 58.96 प्रतिशत रहा था।
इसके अलावा किठौर विधानसभा में सबसे अधिक 69.46 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे स्थान पर सिवालखास विधानसभा में 68.92 फीसदी मतदान हुआ है। सरधना विधानसभा में 67.33, हस्तिनापुर विधानसभा में 66.87, शहर में 64.25 और दक्षिण में 61.92 मतदान प्रतिशत हुआ है। वर्ष 2017 विधानसभा प्रतिशत के आंकड़ों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2022 का मतदान प्रतिशत नीचे हैं।
विज्ञापन

जिले के मतदाताओं पर नजर
कुल मतदाता - 26 लाख 25 हजार 878
पुरुष मतदाता - 14 लाख 28 हजार 702
महिला मतदाता - 11 लाख 96 हजार 959
अन्य - 27
कुल मत डाले गए
पुरुषों ने डाले वोट - नौ लाख 44 हजार 354
महिलाओं ने डाले वोट - सात लाख 53 हजार 837
अन्य मतदाता - तीन
कुल वोट डाले गए - 16 लाख 98 हजार 194
पुरुष मतदाता प्रतिशत - 66.1
महिला मतदाता प्रतिशत - 62.98
अन्य मतदाता प्रतिशत - 1.38
ईवीएम की सुरक्षा के लिए टीम गठित
मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने मतगणना स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम और लोहियानगर मंडी में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना से संबंधित आवश्यक व्यवस्था करने के लिए टीम का गठन कर दिया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के लिए सीडीओ शशांक चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता एमडीए रवींद्र गुप्ता को लगाया गया है। लोहियानगर मंडी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, एसीएम चतुर्थ, अधिशासी अभियंता नगर निगम विकास कुरील, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, सहायक अभियंता एमडीए विवेक शर्मा को लगाया है। इसके साथ ही एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को लोहियानगर मंडी और एडीएम एलए सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के स्ट्रांग रूम का रोजाना निरीक्षण के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के 10 कार्यकर्ता करेंगे निगरानी
सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशियों और संगठन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की निगरानी के लिए प्रत्येक दिन दोनों जगह 5-5 कार्यकर्ता निगरानी करेंगे। यह जिम्मेदारी सभी लोग 10 मार्च तक निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed