फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   62 lakh given to the pit for libration in the government

शासन ने मेरठ को गड्ढा मुक्ति के लिए दिए 62 लाख

Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
62 lakh given to the pit for libration in the government
मेरठ। सरकार की प्राथमिकता में शामिल गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए शासन ने 62 लाख रुपये मेरठ के पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को दिए हैं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। धन आवंटित होने के बाद अब पीडब्लूडी की तरफ से टेंडर अपलोड कर दिया गया है। एक-दो दिन में टेंडर फाइनल होने के बाद अगले सप्ताह तक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गड्ढों में तब्दील हो चुकी बागपत रोड को बनाने का एक-दो दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पहले ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। एचआरएस चौक से मलियाना पुल तक सड़क का निर्माण किया जाना है। 4.85 किमी लंबी सड़क का 1.2 किमी हिस्सा सीमेंटेड बनाया जाना है। वहीं, मलियाना फ्लाईओवर के लिए भी जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन से आई टीम ने मुआयना कर लिया है। इस बार मलियाना पुल के जोड़ की भी मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 36 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed