{"_id":"67cb5a703aa626159d0fe215","slug":"619-applicants-got-the-gift-of-pm-housing-meerut-news-c-14-1-mrt1007-801146-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 619 आवेदकों को मिली पीएम आवास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 619 आवेदकों को मिली पीएम आवास की सौगात
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना संख्या-11 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए सफल आवेदकों के बीच शुक्रवार को नंबरिंग ड्राॅ हुआ। इसमें 619 लोगों को आवास की सौगात मिली। आवास मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ पर सरकार का विशेष फोकस है। रैपिड रेल, गंगा एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर सहित अन्य विकास योजनाएं चल रही हैं और एनसीआर के केंद्र के रूप में मेरठ उभरकर सामने आ रहा है।
जागृति विहार सेक्टर-3 के कम्युनिटी हॉल में नंबरिंग ड्रा हुआ। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त से 15 अक्तूबर 2022 में सेक्टर-8ए में 672 भवनों के लिए पंजीकरण खोले गए थे। अब इनमें से ड्रॉ के माध्यम से 619 सफल आवेदकों को आवास आवंटित किए गए। डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया। इस दौरान उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद, वरिष्ठ सहायक वरुण सक्सेना व कनिष्ठ सहायक प्रमित कुमार, दीपांशु बंसल व भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।