फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीओ किठौर सर्किल मे अतिसंवेदनशील 44 अपराधियों को गुंडा एक्ट की धारा लगाकर पाबंद किया जा रहा

सीओ किठौर सर्किल मे अतिसंवेदनशील 44 अपराधियों को गुंडा एक्ट की धारा लगाकर पाबंद किया जा रहा

Sat, 30 Mar 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सीओ किठौर सर्किल मे अतिसंवेदनशील 44 अपराधियों को गुंडा एक्ट की धारा लगाकर पाबंद किया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुंडाली/माछरा। किठौर सर्किल में लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर तीन थाना क्षेत्र के 44 लोगों को गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। जिससे चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराए जा सकें। इनके प्रति कार्रवाई कर जिला प्रशासन को जानकारी भेजी है।

सीओ किठौर सीओ आलोक सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं इसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। इसलिए तीनों थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला प्रशासन को भेजें। वहीं, मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरी टीम लगाकर गुंडा एक्ट के तहत नौशाद पुत्र इस्लाम, सद्दाम पुत्र अजहर, अंसार पुत्र इरशाद, दिलशाद पुत्र इरशाद, हुसैन पुत्र इस्लाम, नईम पुत्र शौकीन, अय्यूब पुत्र फत्तू, हेमुद्दीन पुत्र शौकीन, माजिद पुत्र इकबाल, फरियाद पुत्र इरशाद, शाहरुख पुत्र इस्तकार, गय्यूब पुत्र इनवर का निरुद्ध किया है। ये सभी जिसौरा गांव निवासी हैं। उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला प्रशासन को जानकारी भेजी है। उधर, किठौर थाने के इंस्पेक्टर प्रेमकुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध गुुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग रहे। इसमें राशिद पुत्र रशीद, शेरद्दीन पुत्र नजीर, नबाव पुत्र सद्दीक, सलीम पुत्र बाबू निवासीगण राधना, हारून पुत्र मेहरबान, महमूद पुत्र प्यार मोहम्मद, शोएब पुत्र आस मोहम्मद निवासी ललियाना तथा शाबेज पुत्र जाहिद, जाहिद पुत्र नूरा कुरैशी आदि 17 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। खरखौदा थाना क्षेत्र में बताया कि भूरे पुत्र अनते निवासी गोविंदपुरी, मोहित पुत्र परम सिंह, हरिओम पुत्र फकीर निवासीगण बिजौली तथा राहुल पुत्र रतनपाल सिंह निवासी काजीपुर और इरफान पुत्र अंसार निवासी अलीपुर निवासी हैं। सभी के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं, सीओ किठौर आलोक सिंह ने कहा कि यदि कोई गड़बड़ी करता मिलेगा तो उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सीओ किठौर ने जिला प्रशासन को जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed