फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएम की रैली के बाद हाईवे पर भीषण जाम

पीएम की रैली के बाद हाईवे पर भीषण जाम

Fri, 29 Mar 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली के बाद हाईवे पर भीषण जाम
- सिवाया टोल प्लाजा से लेकर मोदीपुरम फ्लाईओवर तक लगी वाहनों की लंबी कतार
विज्ञापन

- रैली के वाहनों से भी हाईवे और अन्य स्थानों पर बिगड़ी व्यवस्था
- घंटों जाम से जूझती रही पुलिस, दौराला फ्लाईओवर के नीचे भी जाम में फंसे वाहन
- एसएसपी से लेकर आईजी और एडीजी के वाहन भी जाम में फंसे

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद नेशनल हाईवे-58 पर भीषण जाम लग गया। यातायात व्यवस्था का यह हाल था कि हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगती चलीं गईं। मोदीपुरम में हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते फोर्स को अलग-अलग स्थानों पर जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे भी वाहन जाम में फंसे रहे।
एनएच-58 पर टोल प्लाजा के पास मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की रैली थी। जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर जनसभा स्थल पहुंचे। दोपहर जैसे ही एक बजे रैली खत्म हुई तो हाईवे पर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। हाईवे पर टोल प्लाजा से दौराला की तरफ भी वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिवाया टोल प्लाजा से लेकर पल्लवपुरम फेस- 2 और मोदीपुरम फ्लाईओवर तक वाहन जाम से जूझते रहे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा रैली में पहुंचे समर्थकों की बस और अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे। कुछ ही देर में तीन किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। अवैध कट वाले प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। कई स्थानों पर खुद ट्रैफिक इंस्पेक्टर जाम खुलवाते रहे, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण लोग जाम में जूझते रहे। टोल प्लाजा से मवाना रोड की तरफ जाने वाले रजवाहे की पटरी पर भी गाड़ियों की लाइन लग गई। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे से बेगमपुल की तरफ रुड़की रोड, बागपत फ्लाईओवर के नीचे भी वाहन जाम में जूझते रहे। शहर में भी कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

एसएसपी से लेकर एडीजी तक भी जाम में फंसे
रैली के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए। एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार और एसएसपी नितिन तिवारी के अलावा दूसरे जिलों से आए एसपी, एडिशनल एसपी और अन्य फोर्स के वाहन भी जाम में फंस गए। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई खुद पुलिस के साथ अलग-अलग स्थानों पर जाम खुलवाते नजर आए। घंटाें की मशक्कत के बाद रैली के वाहन अपने-अपने स्थानों के लिए निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते हुई परेशानी
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि मोदीपुरम में हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते दो स्थानों पर यातायात व्यवस्था में परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था के लिए हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस लगाई गई थी। वह खुद यातायात व्यवस्था देख रहे थे। जैसे ही रैली के वाहनों की संख्या कम हुई तो यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed