{"_id":"5c6b15d0bdec22738b6af0c1","slug":"61550521808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 75 सीट जीतेगी कांग्रेस: इंद्र मोहन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 75 सीट जीतेगी कांग्रेस: इंद्र मोहन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए...
यूपी में 75 सीटें जीतेगी कांग्रेस : इंद्र मोहन सिंह
मेरठ-हापुड़ प्रभारी सिंह ने मेरठ पहुंचकर लिया 25 दावेदारों का बायोडाटा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के प्रभारी बनाए गए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता इंद्र मोहन सिंह उर्फ हनी सोमवार को मेरठ पहुंचे और दावेदारों का बायोडाटा लिया। साथ ही उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करने का दावा किया।
सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाए जाने से यूपी कांग्रेस में नई जान आ गई है। हर कार्यकर्ता में उत्साह का संचार हो गया है। प्रियंका गांधी के पहले दौरे और रोड शो ने ही लोकसभा चुनाव 2019 की दिशा तय कर दी है। यूपी में कांग्रेस 75 सीटें जीतने जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार से हर वर्ग नाराज है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इससे पहले 25 दावेदारों ने अपने बायोडाटा सौंपकर टिकट की मांग की। इंद्र मोहन सिंह ने कहा जो अपना दावा करने से छूट गए हैं, वे जिला व महानगर अध्यक्ष को बायोडाटा दे सकते हैं। टिकट मांगने वालों में हरेंद्र अग्रवाल, चौधरी यशपाल सिंह, पंडित जयनारायण शर्मा, कृष्ण कुमार किशनी, विपुल माहेश्वरी, अभिमन्यु त्यागी, यूसुफ कुरैशी, संजय गोयल, अनिरुद्ध त्यागी, केपी मावी, हरिकिशन आंबेडकर, आफाक मढियाई, केपी मावी, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शबी खान, पूर्व विधायक गजराज सिंह, मनोज त्यागी, मनजीत कोछड़, सलीमुद्दीन शाह, हेमचंद ठेकदार, राजबाला, डॉ. जफरउल्ला, प्रदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।