{"_id":"5c6337b3bdec2273ab607454","slug":"61550006195-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागज पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
दौराला। दौराला-समौली रोड़ स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कला प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य चौधरी सत्यपाल सिंह वर्मा ने किया। प्रतियोगिता जूनियर के 30 और माध्यमिक वर्ग के 59 बच्चों ने भाग लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर हुई इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, रजा द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रही। माध्यमिक वर्ग में कुमारी तान्या प्रथम, अनुष्का शर्मा द्वितीय और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य चौधरी सत्यपाल सिंह वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखे और कहा कि जूनियर कक्षा नौ में 10 छात्राओं को निशुल्क शिक्षित करने का आश्वासन दिया। विजेता रहे बच्चो को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमलेश शर्मा, आशा सेठ, धर्मवती देवी, रेखा वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।