{"_id":"5b5cd8004f1c1b49748b7793","slug":"61532811264-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की पटरी कटी, भारी वाहन करेंगे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की पटरी कटी, भारी वाहन करेंगे मुसीबत
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर 31 जुलाई से दिल्ली देहरादून हाईवे से भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं देहात के मुख्य मार्गों की सड़कों की पटरी बारिश से कट गई। ऐसे में भारी वाहन देहात के मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बन सकते हैं। मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के चलते पहले ही सड़क की कच्ची पटरी नहीं बची। ऐसे में में सड़क से भारी वाहनों के पहिए उतरे तो सड़क पर चढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा यातायात दिल्ली- देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर प्रभावित होता है। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के लिए मुख्य रूट है। 30/31 जुलाई की रात से एनएच-58 पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
यहां मुसीबत बनेंगे भारी वाहन
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार की तरफ जाना है ऐसे वाहन वाहन गाजियाबाद से हापुड़, किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की तरफ से भी यही रूट रहेगा। यहां जाम की समस्या का सामना करना पडे़गा, क्योंकि यहां सड़क की चौड़ाई कम है।
विज्ञापन
मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। इन वाहनों को किठौर से किला परीक्षतगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर के रास्ते आ जा सकेंगे।
अगर भारी वाहन एनएच-58 पर गाजियाबाद की तरफ से गलती से मेरठ की तरफ आए तो उन्हें मोहिउद्दीनपुर चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। खरखौदा से इन वाहनों को मेरठ न आकर हापुड़ की तरफ भेजा जाएगा।
मवाना रोड पर भी मसूरी चेकपोस्ट से मेरठ की तरफ से भारी वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। ऐसे भारी वाहनों को लावड़ के रास्ते दौराला की तरफ भेजा जा सकेगा। उसके बाद सरधना की तरफ जा सकेंगे।
मवाना रोड, बुलंदशहर रोड और गढ़ रोड पर सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव बढ़ेगा। लेकिन इन सड़कों की साइड की मिट्टी बारिश से बह गई है।