{"_id":"5b58e92a4f1c1b58488b6f1a","slug":"61532553514-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए तैयार करेंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए तैयार करेंगे रणनीति
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कार्य समिति की बैठक सफल बनाने को तैयार करेंगे रणनीति
मेरठ। प्रदेश कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए भाजपाई रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए 30 जुलाई को भाजपा कार्य समिति की बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि बैठक सीईआरटी कॉलेज मोदीपुरम परतापुर बाईपास में होगी। बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक दो सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र में क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष रहेंगे। दूसरे सत्र में सभी प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के क्षेत्रीय संयोजक व सह संयोजक सभी मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहेंगे। यह जानकारी पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने दी।
नितिन गडकरी से मिले सांसद राजेंद्र अग्रवाल
मेरठ। हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर धन्यवाद दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर, अमन गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, हरवीर सिंह, विवेक रस्तोगी, नवीन अरोडा, राकेश शर्मा, ओपी ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, सुनील अग्रवाल, डॉक्टर विनय गुप्ता, रवीश अग्रवाल, अनूप राघव, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों से मेरठ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।