फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजयुमो में मेरठ के चार चेहरे, पश्चिम का वर्चस्व

भाजयुमो में मेरठ के चार चेहरे, पश्चिम का वर्चस्व

Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
भाजयुमो में मेरठ के चार चेहरे, पश्चिम का वर्चस्व
भाजयुमो में मेरठ के चार चेहरे, पश्चिम में बढ़ा वर्चस्व
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिए गए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की सहमति पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सूची जारी की। जिसमें मेरठ के वरुण गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल त्यागी को मंत्री बनाया गया है। जबकि आयुष पंवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं, मीनल गौतम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका मनोनीत किया गया है।
भाजपा नेतृत्व लगातार संगठन के इकाइयों को घोषित करता जा रहा है। युवा मोर्चा को लेकर पिछले कई दिनों से इंतजार था। मंगलवार को जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में 12 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 12 मंत्री सहित तीन अन्य पदों के अलावा 31 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गयी। प्रदेश कार्यकारिणी में मेरठ के दो चेहरों को जबकि पश्चिमी क्षेत्र के कुल 15 युवा कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से युवा मोर्चा के जरिये सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले वरुण गोयल प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी में थे। लेकिन संगठन ने सुभाष यदुवंश को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके बाद वरुण गोयल को महामंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन नेतृत्व ने उन्हें उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं, मेरठ के ही राहुल त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री बनाया है। दूसरी तरफ छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आने वाले मेरठ के आयुष पंवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आयुष पंवार भी पिछले चार वर्षों से युवा मोर्चा में पूरी सक्रियता से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधा गया जातीय समीकरण
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित करते हुए पश्चिम में जातीय समीकरण साधा गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष से त्यागी, महिला मोर्चा से जाट और युवा मोर्चा से गुर्जर बिरादरी को साधा गया है। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी में वरुण गोयल को उपाध्यक्ष पद देकर कहीं न कहीं वैश्य बिरादरी को भी साधने का प्रयास किया गया है।
मीनल बनीं संयोजिका
छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में कई युवाओं ने कदम रखा है। इनमें ही मीनल गौतम भी रही हैं। सीसीएसयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष रहीं मीनल कुछ समय से भाजपा में सक्रिय थीं। इसका ईनाम उन्हें प्रदेश संगठन ने दिया है। मीनल को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की भाजयुमो की तरफ से प्रदेश संयोजिका बनाया गया है।

चार क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ से
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ का वर्चस्व इस बार बढ़ा है। एक तरफ जहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ के अश्वनी त्यागी हैं, तो महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष भी मेरठ की डॉ. अंजू वारियर को बनाया गया है। इससे पहले पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष भी मेरठ के पूर्व एमएलसी डॉ. लोकेश प्रजापति को घोषित किया जा चुका है। अब युवा मोर्चा में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरठ के आयुष पंवार को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed