फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिटी स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेनें, बिल बिलाए यात्री

सिटी स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेनें, बिल बिलाए यात्री

Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेनें, बिल बिलाए यात्री
तीन घंटे मेरठ में खड़ी रहीं आधा दर्जन ट्रेन
विज्ञापन

मेरठ। खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेल मार्ग पर चले दोहरीकरण के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें सिटी स्टेशन व मेरठ छावनी स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर तीन घंटे तक खड़ी रहीं। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे और स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते रहे। शाम छह बजे के बाद रेल मार्ग चालू हो सका।
दिल्ली से मुजफ्फरनगर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच अधूरा पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने रेल मार्ग पर कार्य करने के लिए शनिवार को दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक के लिए कार्य की अनुमति ली थी। इस दौरान मार्ग का रेल यातायात बंद कर दिया गया था। कार्य निर्धारित समय में पूरा न होने के कारण रेलवे इंजीनियरों ने छह बजे तक के लिए समय मांगा।
विज्ञापन


ये ट्रेन हुईं प्रभावित
इस दौरान इंदौर से चलकर हरिद्वार जाने वाली ओखा एक्सप्रेस, दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंटर सिटी, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ईएमयू लगभगत तीन घंटे तक सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। इसी प्रकार दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस सिटी और कैंट स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं। हरिद्वार पैसेंजर भी रेलवे स्टेशन पर ही तीन घंटे तक खड़ी रही। वहीं हरिद्वार पैसेंजर के दौराला, सकौती, खतौली आदि रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्री तो मेरठ सिटी स्टेशन से ही रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गए और वहां बसे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से नहीं आया नौचंदी का लिंक
रेल यातायात बाधित होने के कारण सहारनपुर से मेरठ सिटी स्टेशन आने वाले वाला लिंक समय पर नहीं पहुंच पाए। जिसका असर नौचंदी एक्सप्रेस के प्रस्थान पर पड़ा। नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को सिटी स्टेशन से लखनऊ के लिए साढ़े तीन घंटे लेट रवाना हो सकी।


रेल मार्ग पर काम चल रहा था, जिस कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। अधिक समय तक एक ही स्थान पर ट्रेन खड़ी रहने के कारण यात्रियों को थोड़ी दिक्कत तो रही। शाम को रेल यातायात सुचारू हो गया। आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed