{"_id":"5b3a92d44f1c1b135c8b46cf","slug":"61530565332-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 की तैयारी में जुटें नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 की तैयारी में जुटें नौजवान
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 की तैयारी में जुटें नौजवान
मेरठ। जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने समाजवादी पार्टी से जुड़े चार युवा संगठनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावकी तैयारी में नौजवान जुट जाएं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं डॉ. लोहिया की विचारधारा से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्र सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के युवा संगठनों की समीक्षा की। इच्छुक नौजवानों के आवेदन प्राप्त किए और वरिष्ठ नेताओं से छात्र नौजवानों के विषय में बंद कमरे में वार्ता की। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने सपा की नीतियों को सबसे अच्छी नीति बताया। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला महासचिव विजय सिंह पाल, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव निरंजन सिंह, अतुल प्रधान, सम्राट मलिक, दीपक गिरी, अनीता मिलन और मृदुला यादव आदि रहे। वहीं, सपा नेता जितेंद्र गुर्जर ने ब्रिजेश यादव का कमिश्नरी चौक पर स्वागत किया। इस दौरान सतेंद्र गुर्जर, मनीष गौरव, अनुज आदि रहे।