फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ की बेटी बनी मिसेज दिल्ली एनसीआर

मेरठ की बेटी बनी मिसेज दिल्ली एनसीआर

Fri, 11 May 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मेरठ की बेटी बनी मिसेज दिल्ली एनसीआर

विज्ञापन

मेरठ की बेटी बनी मिसेज दिल्ली एनसीआर 2018
मेरठ। मेरठ की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने मिसेज दिल्ली एनसीआर 2018 का खिताब जीता है। 15 अप्रैल 2018 को लीला एंबियंस दिल्ली में ग्लैमर गुड़गांव की ओर से मिसेज दिल्ली एनसीआर 2018 मॉडलिंग कांटेस्ट हुआ। कांटेस्ट में भाग लेकर आकांक्षा गुप्ता ने विजेता का ताज जीता, साथ ही फै शनिस्टा का टाइटल जीता। अभिनेता राहुल राय, गुरप्रीत सिब्बल व रुपाली चौहान ने आकांक्षा को क्राउन, सैशे पहनाया। छह माह का मॉडलिंग शूट का पैकेज भी उपहार में दिया।

आकांक्षा ने बताया कि बचपन से ही उसे मॉडल बनने का शौक था। लेकिन मम्मी-पापा ने हमेशा पढ़ाई को महत्व दिया। पहले पढ़ाई फिर मॉडलिंग, इसलिए कुछ कर नहीं पाई। 23 साल की आयु में शादी हो गई। पति से मॉडलिंग व डांस लाइन में जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने पूरा सपोर्ट किया। बनारस में तीज क्वीन का खिताब जीता। लगभग एक वर्ष पूर्व दिल्ली आए। जनवरी में इस कांटेस्ट का पता चला, तो पति से पूछकर मैंने भी रजिस्ट्रेशन कर दिया। इसके बाद डाइट कंट्रोल, फिटनेस पर काम किया। रैंप वॉक की प्रैक्टिस की। ट्यूटोरियल्स देखकर पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर काम किया। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे तक अपनी प्रजेंटेशन पर मेहनत करती। जनवरी में पहला ऑडिशन हुआ, पास हुई तो खुद पर भरोसा बढ़ गया। मेहनत करती रही, परिवार का पूरा सपोर्ट मिला और यह प्रतियोगिता जीती। ऑडिशन में टैलेंट, रैम्प वॉक और इंटरव्यू हुआ। अभी वह प्रयाग संगीत समिति में जयपुर घराने के कलाकार दिनेश परिहार से कथक सीख रही हैं। कथक सीखने का लाभ मुझे टैलेंट राउंड में मिला। देवदास फिल्म के गीत धाए श्याम पर कथक किया। जिसे काफी पसंद किया गया। आकांक्षा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक गुप्ता की पत्नी है। मेरठ में थापर नगर गली नंबर सात में आकंाक्षा के पापा दिनेश शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर व मम्मी निशा शर्मा गृहिणी रहती हैं। आकांक्षा का ससुराल मुजफ्फरनगर सिविल लाइंस का है। ससुर राजकुमार गुप्ता मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट में हैं। सासू मां अंजू गुप्ता वकील हैं। तीन साल पहले आकांक्षा व अभिषेक का विवाह हुआ था।
विज्ञापन


खास बातें:
थापर नगर निवासी आकांक्षा गुप्ता ने जीता मिसेज दिल्ली का ताज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed